
रेवाडी। विकास कार्यों के लिए हर विधायक को 5 साल के अपने कार्यकाल के दौरान सरकार की तरफ से मिलने वाली 5 करोड राशि के लिए विधायक चिरंजीव राव ने चंडीगढ में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और रेवाडी के लिए विकास कार्यों की सूची दी। हालांकि विकास कार्यों की सूची वे 8 महिने पहले भी रेवाडी में संबंधित अधिकारियों को दे चुके थे। लेकिन सरकार की तरफ से अभी ब्यान आया था कि विधायक चिरंजीव राव सहित 3 विधायकों ने अभी तक विकास कार्यों की सूची नही दी है। ऐसे में रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनको अपने कार्यों की सूची दी है।

विधायक चिरंजीव राव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रत्येक विधायक को अपने 5 साल के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए 5 करोड रूपये मिलते हैं और सरकार की तरफ से जैसे ही बोला गया था उन्होंने तुरंत प्रभाव से गांवों के जनप्रतिनिधियों और प्रमुख लोगों से सलाह करके विकास कार्यों की सूची अधिकारियों को दे दी थी। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और लेटलतिफी की वजह से सरकार तक विकास कार्यों की सूची नही पंहूच पाई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर सारी बातों से अवगत कराया साथ ही जिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जनता के विकास कार्य रूके हैं उन भी कार्यवाही करने की बात कही।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा आज काफी समय तक रेवाडी के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री जी से बात हुई है ये सभी कार्य उन्होंने गांव के जनप्रतिनिधि और लोगों से पूछकर ही दिए हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए वहीं मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि रेवाडी के कार्यों को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।





