
अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु सिराधना ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के चेयरमेन कप्तान अजय सिंह यादव पर हमला बोलते हुए कहा है की पिछले दो तीन दिनों से कप्तान साहब रेवाड़ी में घटती टी.आर.पी के बाद अब दिल्ली में अपनी टी.आर.पी बढ़ा रहे है जिसके चलते कुछ वीडियो उनकी उनके खुद के फेसबुक पेज व अन्य माध्यम से खूब वायरल हो रही है जिसमे पहेली वीडियो में एक पिछड़े वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी के सम्बन्ध में उसपर “घर का बेधी लंका ढाये” की टिपणी करते नजर आरहे है व यह कहते नजर आरहे है की मै पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का चेयरमैन हु और पिछड़ा वर्ग से होने के नाते तुम ये ठीक नहीं कर रहे हो और पिछड़ा वर्ग एकता की बात कर रहे है।
वही दूसरी और एक और अन्य वायरल वीडियो में कप्तान सहाब गुर्जर जाती को गाली देते नजर आरहे है वो शायद ये भूल गए है की गुर्जर जाती भी पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आती है और वो अपने गुरुर में ये भी भूल गए है की गुर्जर जाती का इतिहास कितना गौरव शाली रहा है और जिस किसी ने भी गुर्जर समाज के खिलाफ आवाज उठाई है उसको मोधे महू की खानी पड़ी हैगुर्जर समाज ही नहीं ब्लकि पूरा ओ.बी.सी समाज अजय कप्तान द्वारा की गयी इस टिपणी की कड़ी निंदा करता है व कप्तान को सलहा देता है की गुर्जर समाज से माफ़ी मांग कर अपने शब्द वापिस ले अन्यथा गुर्जर समाज इस घटना कर्म के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा।





