CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

रेवाड़ी में एकेडमी, जिम और कोचिंग सेंटर बंद : ‘अग्निपथ’ के विरोध के बाद…

अगले आदेश तक नहीं खोले जा सकेंगे

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana

(हरियाणा रथ) भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के विरोध को देखते हुए रेवाड़ी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने तत्काल प्रभाव से कोचिंग सेंटर, एकेडमी और जिम को बंद करने के आदेश जारी किए है। साथ ही अधिकारियों से आदेशों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए।

जिलाधीश ने जारी आदेश में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सेना में युवाओं की भर्ती के लिए जारी की गई अग्निपथ योजना के विरोध स्वरूप छात्र संगठनों व राजनीतिक दलों के युवा संगठनों द्वारा जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने का अंदेशा है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टि से रेवाड़ी में चल रहे सभी जिम, एकेडमी व कोचिंग सेंटर को बंद रखने के आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह अगले आदेश तक जारी रहेंगे।

Advertising..

बता दें कि अग्निपथ योजना विरोध में 5 दिन पहले जमकर बवाल हुआ था। सैकड़ों युवाओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए ना केवल तोड़फोड़ की, बल्कि पथराव तक कर दिया था। बाद में नाईवाली चौक पर पुलिस को लाठचार्ज करना पड़ा था। इसके बाद से ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। स्टेशन से लेकर बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक पैलेस पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। रेवाड़ी में बाद अगले ही दिन नारनौल में उग्र प्रदर्शन हुए थे। वहां भी पुलिस को दो बार लाठचार्ज करना पड़ा।

Tags

Related Articles

Back to top button