
छात्रा नंदिनी द्वारा स्कूल में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगी रोक से अवगत कराते हुए पॉलीथिन को त्यागने व कपड़े से बने थैलों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई।

छात्रा नंदिनी ने कहा कि आज पर्यावरण दूषित हो रहा है जिसकी वजह से मनुष्य, पशु-पक्षी व जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं इसलिए अब वह समय आ गया है कि इस जानलेवा प्लास्टिक का त्याग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से वह प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है और अब सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद लोगों में यह जागरूकता फैलाना अति आवश्यक हो गया है कि प्लास्टिक आए दिन नई नई बीमारियां फैलाकर मनुष्य जीवन को ख़तरे में डाल रहा है जो जानलेवा है। स्कूल में मौजूद छात्रों ने भी आज प्लास्टिक त्यागने का प्रण लिया और नंदिनी द्वारा दिलाई गई शपथ के बाद उन्होंने माना कि वह भी अब कपड़े के थैले बनाकर उनका प्रयोग करेंगे और साथ ही अपने परिवार व पड़ोसियों को भी प्लास्टिक त्यागने के प्रति जागरूक करेंगे। छात्राओं ने कहा कि अब हम भी नंदिनी की तरह थैला गर्ल बन कर इस अभियान में उनका सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य अभय सिंह, प्रभारी सुरेश कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, पूनम यादव, बाबूलाल व पीटीआई होशियार सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।






