रेवाड़ी
गंदगी और जलभराव की समस्या: रेवाडी विधायक ने मौके पर पहुंच दिए समाधान के निर्देश
रेवाडी। शहर के तुर्कियावास रोड स्थित साधुशाह नगर और अर्जुन नगर में राजा वाटिका के पास गंदगी के ढेर और बारिश में जलभराव होने की समस्या को स्थानीय लोग काफी समय से झेल रहे हैं। लोगों द्वारा बार-बार शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नही हो रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने लोगों के बीच पंहूचकर लोगों की समस्या सुनी और मौके पर ही फोन कर अधिकारियों को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि यहां से पार्षद लोकेश यादव ने भी मुझे बताया कि वे कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं और नगर परिषद की हाउस की बैठक में भी गंदगी और जलभराव की समस्या उठा चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है समाधान नही। चिरंजीव राव ने बताया कि उन्होंने डीएमसी गोगिया को फोन कर कहा कि तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए सबसे पहले सारे कुडे को यहां से उठाया जाए और एक छोटा डंपिंग स्टेशन बनाया जाए ताकि लोग कुडा यहां वहां की बजाय डंपिंग स्टेशन में कुडा डाल सके। इसके अलावा पीने के पानी की समस्या के लिए उन्होंने एक्शन को फोन किया है कि यहां पीने के पानी का समय तय किया जाए ताकि लोगों को असुविधा न हो।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा रेवाडी शहर की मुख्य समस्याओं को मैं आगामी विधानसभा सत्र में उठाउंगा। क्योंकि शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कुडे के ढेर लगे हुए हैं, सिविर ओवरफ्लो हो रहे हैं, लोगों को पीने का पानी नही मिल रहा है, मार्केट में नाले का काम कछुआ गति से चल रहा है, सौचालयों की काफी कमी है, पार्को का बूरा हाल है इत्यादि। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई सारोकार नही है उनको सिर्फ सत्ता से प्यार है।




