CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

रींगस व सादुलपुर रेल मार्ग ओवरब्रिज जीएडी को रेलवे ने दी मंजूरी- राव इंद्रजीत

एलसी नंबर 3 एवं 59ए पर ओवर ब्रिज बनाने की बाधाएं दूर

रेवाड़ी, शहर के रेवाड़ी – रींगस रेल मार्ग व रेवाड़ी – सादुलपुर रेल मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की जीएडी को रेलवे ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। रेलवे की ओर से इसे मंजूर किए जाने के बाद सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। एलसी नंबर 3 व 59 पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए महीने भर के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। रेलवे की ओर से इन दोनों ओवर ब्रिज की ड्राइंग को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि रेलवे अधिकारियों से इस बारे में अनेकों बार चर्चा की गई और अब यह योजना मूर्त रूप लेने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संसद सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री से अधिकारियों को इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिलवाए गए थे। उन्होंने कहा कि इन रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद शहरवासियों को काफी राहत मिल सकेगी और यातायात सुगम बन सकेगा।
Advertising

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री को अवगत करवाया था कि करीब 2 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का पैसा देने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी मंत्रालय की ओर से इस कार्य को हरी झंडी प्रदान करते हुए रेलवे बोर्ड को इसकी मंजूरी के लिए भेजा था ।‌ रेलवे मंत्री ने हाल ही में अपने पत्र के जवाब में बताया कि अधिकारियों को रेलवे ओवरब्रिज बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

रेलवे बोर्ड ने जीडी को मंजूरी देते हुए ओवरब्रिज बनाने की अपनी तकनीकी मंजूरी प्रधान कर दी है।
गौर योग्य बात है कि शहर स्थित इन रेलवे फाटक पर ओवरबिज बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इन फाटक के बंद होने के बाद रेवाड़ी शहर की अनेक कॉलोनी के लोग परेशानी का सामना करते हैं, रेवाड़ी की ओर आने वाले अनेक लोगों को घंटों तक फाटक पर खड़ा रहना पड़ता है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि वे रेवाड़ी शहर की सूरत को बदलने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी का नतीजा है कि रेलवे विभाग की ओर से पिछले दिनों शहर के डबल फटक अंडर पास का तोहफा मिला था जो जनता को समर्पित किया जा चुका है। राव ने कहा कि भाडावास फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरपास की मंजूरी मिलने के बाद वहां काम काफी तेजी से चल रहा है
HR NEWS
Tags

Related Articles

Back to top button