यूनिक इंटरनेशनल स्कूल मे हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

गोपाल देव चौक स्थित यूनिक इंटरनेशनल स्कूल मे हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काईट मेकिंग प्रतियोगिता व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व सुंदर सुंदर पतंगे बनाई और हाथों में सुंदर सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनाए।

सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं ने मिलकर झूला झूले व गीतों का भी आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया ,लड़कियों व अध्यापिकाओं ने मिलकर मेहंदी लगाई झूला झूला व गीतों से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या संयोगिता ने सभी को तीज की बधाई दी और उन्हें अपनी इस संस्कृति व परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ।
उन्होंने बताया कि त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं।ये हमें आनंद और उत्साह देते हैं। इसलिए इन्हें बनाए रखना चाहिए । ताकी अपनी संस्कृति को बढ़ावा मिलता रहे





