CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
अपराधरेवाड़ीहरियाणा
Trending

नारनौल में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा: मौत का सामान- देशी कट्‌टे और कारतूस बरामद

Download HARYANA RATH App

JOIN HR NEWS GROUP FOR DAILY UPDATES… https://chat.whatsapp.com/HtGmF9wQPAt3eYY4Z5EURJ

हरियाणा के नारनौल मे CIA टीम ने हथियारों के जखीरे के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार। उससे 48 देशी कट्‌टे और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इतना ही नहीं हथियार बनाने वाला सामान भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पूछताछ में आया सामने देशी कट्‌टा वह मात्र 4 हजार रुपए में बेचता था।

ADVERTSISING
Advertising..

6 गिरफ्तार- पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के गांव दौलतपुर निवासी ताहिर के रूप में हुई है। पुलिस इस पूरे नेक्सेस को तोड़ने के लिए 28 फरवरी से ही काम में लगी है। 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे 79 अवैध हथियार और 25 कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही भारी मात्रा में हथियार बनाने में यूज होने वाला सामान बरामद किया जा चुका है।

नारनौल एसपी विक्रांत भूषण ने बताया की सीआईए नारनौल ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 48 देशी कट्टे, 17 कारतूस और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी घर पर ही अवैध हथियार बनाता था और 4 हजार से 5 हजार रुपए तक बेचता था। पुलिस ने पता चला कि आरोपी काफी समय से पुराने अवैध हथियार रिपेयर करने और नए हथियार बनाने का काम कर रहा था, जिसे सीआईए नारनौल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertising

28 फरवरी को पकड़ा था पहला आरोपी-  नारनौल पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले 28 फरवरी को हनुमान उर्फ कालिया को देशी डोगा और 6 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस कड़ी को जोड़ते हुए मेवात तक पहुंच गई। 1 मार्च को समीन उर्फ समीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 देशी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उससे पूछताछ की तो पता चला कि मथुरा जिला निवासी हाजी हनीफ से वह हथियार लाकर बेचता है।

16 मई को पुलिस ने हनीफ को गिरफ्तार कर उससे 10 देसी कट्‌टे और 1 देशी डोगा बरामद किया गया। इसके बाद ताहिर नाम के शख्स को 7 हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। 13 जुलाई को इसी गिरोह के असरू नाम के शख्स को गिरफ्तार कर उससे 10 देशी कट्‌टे बरामद किए गए। इसके बाद बदमाश ताहिर को राजस्थान के भरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जिससे बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला।

Tags

Related Articles

Back to top button