CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
अपराधराज्यरेवाड़ीहरियाणा

मां ने घोंटा 2 महीने की बेटी का गला: नारनौल के निजी अस्पताल में लगे CCTV में दिखी क्रूरता

हरियाणा के नारनौल में बच्चों के एक निजी अस्पताल में 2 महीने की मासूम बच्ची को उसकी मां द्वारा गला घोंट कर मारने की कोशिश की गई है। मां की करतूत अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हुई है। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बच्ची की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया है। बच्ची राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव की निवासी है।

पुलिस में दी शिकायत में बच्चों के एक निजी अस्पताल के संचालक ने बताया कि उसके पास 2 महीने की एक बच्ची 2 सितंबर को सीरियस हालत में भर्ती हुई थी। जिसके बाद से वह उसके पास इलाज के लिए अस्पताल में ही थी। शनिवार को सुबह अपने सीसीटीवी चेक कर रहा था तो पाया कि बच्ची की मां उसको गला दबाकर मारने की कोशिश कर रही है।

Advertising

यह देख वह टीम के साथ तुरंत बच्ची के पास पहुंचा और उसको, उसकी मां से छुड़ाया। इसके बाद छाती दबाकर बच्चे की धड़कन वापस लाई। फिर बच्ची को वैंटिलेटर पर रखा। चिकित्सक ने इस बारे में 112 पर भी कॉल की। डायल 112 पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने डॉक्टर से एप्लिकेशन और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली। बाद में बच्ची को आगामी इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। पता चला है कि बच्ची की हालत वहां सीरियस बनी हुई है। उसको सिर के आसपास काफी चोट पहुंची हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button