हरियाणा के जिले रेवाड़ी के गांव निखरी में बने बांध की झाड़ियों में 8 माह के लड़के का भ्रूण पड़ा मिला। धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली की कि हाईवे से सटे गांव निखरी में बांध के पास झाड़ियों में एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल भेज दिया।
पुलिस आसपास के गांवों के अलावा अन्य एरिया में गर्भवती महिलाओं का डाटा खंगालने में जुटी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आखिर किसने इस भ्रूण को यहां लाकर फेंका गया।






