CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबरेवाड़ीहरियाणा

रेवाड़ी जिला से 5 व 6 नवंबर को बस सुविधा के लिए बुकिंग 4 नवंबर से : जीएम रवीश हुड्डा

संयुक्त पात्रता परीक्षा में भाग लेने के लिए महिला परीक्षार्थी के साथ एक परिजन को भी मिलेगा नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ

रेवाड़ी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और एनटीए की ओर से 5 और 6 नवम्बर को आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जिला रेवाड़ी के परीक्षार्थियों को निशुल्क बस सुविधा प्रदान की जाएगी। निशुल्क यात्रा की बुकिंग के लिए रेवाड़ी स्थित बस स्टैंड पर बुकिंग काउंटर स्थापित किया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी 4 नवम्बर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी बुकिंग करा सकते हैं। यह जानकारी रोडवेज महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने गुरुवार को यहां दी।
Advertising

हुड्डा ने बताया कि परीक्षार्थी को आधार कार्ड और एडमिट कार्ड की फ़ोटोकापी बुकिंग के लिए काउंटर पर जमा करानी होगी,जिसके आधार पर संबंधित जिला के लिए पंजीकरण किया जाएगा। जीएम रवीश हुड्डा ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिला से जुड़े महिला और पुरुष परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी से भिवानी,सोनीपत, गुरुग्राम,पलवल और फरीदाबाद जिले में बस सुविधा के लिए यह बुकिंग शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला से यह पात्रता परीक्षा देने वाली महिला अभ्यर्थियों के साथ एक परिजन को भी नि:शुल्क यात्रा का लाभ परिवहन विभाग द्वारा दिया जाएगा।  जीएम हुड्डा ने कहा कि संयुक्त पात्रता परीक्षा के चलते दोनों दिन यानी 5 और 6 नवम्बर को रोडवेज डिपो रेवाड़ी द्वारा परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुचाने के लिए बस सुविधा प्रदान की जा रही है।
Tags

Related Articles

Back to top button