खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा


विधायक चिरंजीव राव ने कहा सैक्टर में कहीं पर सड़कें देखने को नही मिल रही हैं। कांग्रेस सरकार के समय में जहां आलीसान सड़कें होती थी वहीं अब देखने पर कच्ची गलियां लग रही हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले वाली भाजपा सरकार इनके साथ क्यों भेदभाव कर रही है। सड़कों के हालात तो हैं ही इसके अलावा पार्कों की भी बहूत बुरी स्थिती बन चुकी है। वहीं पीने के पानी की शहर में भारी समस्या चल रही है। एक दिन छोड़कर एक दिन पानी शहर वासियों को मिल रहा है जबकि अभी ठीक ढंग से गर्मी का मौसम आया भी नहीं है।

राव ने कहा मेरे दो अन्य प्रश्न भी विधानसभा में लगे हुए हैं। जिसमें एक हरियाणा में बढती बेरोजगारी पर है तो दूसरा स्वास्थ्य सेवाओं पर है। भाजपा सरकार ने हरियाणा में वायदा किया था कि 5 साल में 25 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करेंगे जबकि सच्चाई आपके सामने हैं आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। वहीं कोरोना काल में मेडिकल सुविधाओं की सच्चाई सामने आने के बावजूद हरियाणा सरकार ने मेडिकल सुविधाओं पर कोई ध्यान नही दिया। आज तक एम्स का शिलान्यास सरकार नही कर सकी, माजरा श्योराज में मेडिकल कॉलेज नही बना, वेंटिलेटर नही बढाए गए। इन सभी मुद्दों को विधानसभा में उठाया जाएगा।




