CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
मनोरंजन

ऑनलाइन लीक हुई कृति सेनन की फिल्म Mimi

26 जुलाई को ही करना पड़ा रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज 27 जुलाई को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि, जन्मदिन के खास अवसर पर एक्ट्रेस को एक तगड़ा झटका लगा है। कृति की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिमी’ (Mimi) रिलीज के 4 दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। जो की 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसके चार दिन पहले ही ऑनलाइक लीक होने की वजह से इसे 26 जुलाई को ही रिलीज करना पड़ गया है। जहां इस बात से मेकर्स नाखुश हैं, तो वहीं फैंस काफी खुश नजर आए हैं।

फिल्म को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।  ‘मिमी’ सरोगेसी पर आधारित है। फिल्म में कृति सेनन के अलावा पंकज त्रिपाठी, दीप जोशी और मनोज पाहवा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button