CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबदेश/विदेश
Trending

CLAT 2021 Result : रिजल्ट और काउंसलिंग की डेट शीट जारी, देखें पूरी डिटेल

CLAT 2021 : देश भर के लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जानें वाली क्लैट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर, इस परीक्षा को आयोजित कराने वाले कंसोर्टियम द्वारा नोटिफिकेशन जारी करके CLAT 2021 के रिजल्ट और काउंसलिंग की डेट शीट जारी कर दी गई है। वे सभी उम्मीदवार जो CLAT 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे Official Website consortiumofnlus.ac.in पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • CLAT 2021 फाइनल answer key की तारीख – 27 जुलाई 2021
  • काउंसलिंग लिस्ट – 29 जुलाई 2021

बता दें कि कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT),  23 जुलाई, 2021 को लिया गया था। CLAT देशभर के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ द्वारा ऑफर किए जाने वाला UG और PG लॉ प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

कॉउंसलिंग, जानकारी –

इस परीक्षा के लिए पहला अलॉटमेंट 1 अगस्त को पब्लिश किया जाएगा। छात्र या तो सीट को स्वीकार और लॉक कर सकते हैं या अपग्रेड के लिए अप्लाई कर सकते हैं या प्रवेश प्रक्रिया से बाहर निकल सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें एनएलयू में उनकी सीटों को ब्लॉक करने के लिए 50,000 रुपए भी देने होंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button