CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबदेश/विदेश
Trending

CLAT 2021 Result : क्लैट परीक्षा 2021 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसा करें चेक

देश भर के लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जानें वाली क्लैट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर, इस परीक्षा को आयोजित कराने वाले कंसोर्टियम द्वारा CLAT 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CLAT देशभर के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ द्वारा ऑफर किए जाने वाला UG और PG लॉ प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

CLAT 2021 Result : ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आप CLAT के आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CLAT 2021 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, अपना नाम आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब CLAT 2021 के रिजल्ट को डाउनलोड करें और आगे के जरुरत के लिए इसका प्रिंट लेकर रखें।

कॉउंसलिंग-

इस परीक्षा के लिए पहला अलॉटमेंट 1 अगस्त को पब्लिश किया जाएगा। छात्र या तो सीट को स्वीकार और लॉक कर सकते हैं या अपग्रेड के लिए अप्लाई कर सकते हैं या प्रवेश प्रक्रिया से बाहर निकल सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें एनएलयू में उनकी सीटों को ब्लॉक करने के लिए 50,000 रुपए भी देने होंगे।

Pankaj

Tags

Related Articles

Back to top button