CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशबिज़नेस
Trending

ATM कैश निकासी पर देना होगा ज्यादा चार्ज, आज से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव..

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, बढ़ती महंगाई के बीच आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि आखिरकार यह बदला है क्या

आपको बता दें कि 1 अगस्त यानी आज से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं जिनका असर देश भर में होगा, बैंक से नकद निकासी और चेक बुक के नियम बदलने जा रहे हैं। अब इन सेवाओं के लिए आपको को ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। अगर आप तय सीमा से ज्यादा बार एटीएम से पैसे निकालते हैं तो उसके लिए आपको अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इतना ही नहीं ट्रांजैक्शन फेल होने पर भी आपको चार्ज देना पड़ेगा।

एक अगस्त से लगने वाला चार्ज 

– दूसरे बैंक खातों में फंड ट्रान्सफर पर 20 रुपये प्लस जीएसटी।

– IPPB खातों में फंड ट्रान्सफर पर 20 रुपये प्लस जीएसटी।

– सेंड मनी सर्विस के तहत स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शंस, पीओएसबी स्वीप इन और पीओएसबी स्वीप आउट के लिए 20 रुपये प्लस जीएसटी।

– डाकघर के प्रॉडक्ट जैसे सुकन्या समृद्धि खाता, पीपीएफ, आरडी, एलएआरडी के लिए 20 रुपये प्लस जीएसटी।

– कैश विदड्रॉअल और कैश डिपॉजिट के लिए 20 रुपये प्लस जीएसटी।

-बिल पेमेंट्स के तहत मोबाइल पोस्टपेड और बिल पेमेंट के लिए 20 रुपये प्लस जीएसटी।

– सर्विस रिक्वेस्ट्स के मामले में अकाउंट सर्विसेज के तहत क्यूआर कोड रिइश्यू के लिए चार्ज 20 रुपये प्लस जीएसटी।

– असिस्टेड यूपीआई के लिए 20 रुपये प्लस जीएसटी।

बैंक हॉलिडे पर मिलेगी सैलेरी

2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पेमेंट नहीं रुकेगा, यानी तय डेट पर ही सैलरी और पेंशन का भुगतान हो जाएगा।

ATM इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी

आज से एटीएम से तय सीमा से ज्यादा ट्रांजेक्शन पर ज्यादा पैसे देने होंगे। इंटरचेंज फीस को फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर सकते हैं। वहीं नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए इंटरचेंज फीस को 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर सकते हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button