CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी
Trending

मौत के गड्ढे : रात को स्वप्न में भी डराते हैं रेवाड़ी की जनता को मौत के गड्ढे

ये तस्वीर है रेवाड़ी के बावल रोड की जहां एक बड़ा सा गड्ढा बना हुआ है और लोगों ने डिवाइडर पर टायर गिराकर निशानदेही की हुई है कि यहां से वाहन गुजरे तो सावधान रहें, कहीं ऐसा ना हो कि आप इस गड्ढे में गिर जाए और आपको जान माल की हानि हो, यह तस्वीर स्थानीय लोगों द्वारा भेजी गई है आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सुबह 6:00 बजे के आसपास हुई बारिश के बाद भी दोपहर 12:00 बजे तक पानी की निकासी का प्रबंध नहीं हो सका, यह केवल एक तस्वीर नहीं है रेवाड़ी के हर वार्ड, हर मोहल्ले से ऐसी तस्वीरें आ रही है जो प्रशासन के बरसाती पानी निकासी के तमाम दावों की पोल खोल रही है, वही एचआर न्यूज़ बार-बार इस मुद्दे को उठा रहा है मगर उसके बावजूद भी ना तो स्थानीय प्रशासन गंभीर है ना ही संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान दे रहा है,  रेवाड़ी शहर में ऐसे न जाने कितने मौत के गड्ढे बने हुए हैं जहां पानी भरा हुआ है और कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है तो आप से निवेदन है कि अगर आप बावल रोड पर निकल रहे हैं या अन्य किसी रोड पर जा रहे हैं तो कृपया सावधानी से जाएं कहीं ऐसा ना हो पानी की वजह से आपको गड्ढा नजर ना आए और आप उस गड्ढे में धस जाएं

ये है रेवाड़ी का पॉश मार्किट, #सो कॉल्ड ब्रास मार्किट, ये प्रशासन को दिखाना के लिए वीडियो नहीं डाली गयी है, लेकिन आमजन यानि आपको सावधान करने के लिए दिखाई जा रही है, कृपया सावधान रहे…!
यह ट्रक खडोडा से होते हए सुलखा और आदे रेवाड़ी की तरफ चले जाते है और कुछ सुलखा से बावल हाइवे की ओर जाते है, कोई भी हादसा कभी भी हो सकता है गांव वाले बड़े परेशान है, सड़क पूरी तरह चार-पांच किलोमीटर तक ख़राब है, प्रसासन को इसकी सुध लेनी चाहिए – लेकिन प्रशासन गहरी नींद मे है, जो किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेंगे
Tags

Related Articles

Back to top button