CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबदेश/विदेश
Trending

इस सप्ताह हो सकती है रेलवे ग्रुप डी भर्ती की परीक्षाओं की घोषणा

भारत में जब सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने वाले विभाग की बात होती है तो भारतीय रेलवे का स्थान सबसे ऊपर होता है। दरअसल ऐसा कहने की एक प्रमुख वजह यह है कि रेलवे एक बार में लाखों अभ्यर्थियों को नौकरी देता है। इस बार रेलवे ग्रुप D की 1.03 लाख पदों पर भर्तियां होने वाली है। इस भर्ती परीक्षा (RRC Group D Exam 2021) का कार्यक्रम जल्द घोषित होने वाला है। बता दें कि अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में CBT 1 के पहले फेज़ की एग्‍जाम डेट्स की घोषणा की जा सकती है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, NTPC भर्ती परीक्षाओं के खत्‍म होते ही ग्रुप D भर्ती के एग्‍जाम शुरू होने हैं। ऐसे में RRC Group D Phase 1 CBT 2021 की घोषणा इसी सप्‍ताह की जा सकती है। आरआरसी ग्रुप डी भर्ती के लिए कुल 1 करोड़ 15 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। उम्मीद लगायी जा रही है कि रेलवे अगस्त महीने में ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम पहले फेज़ में होगा, उन्‍हें उनके एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करना होगा।

RRC Group D Phase 1 CBT Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

– अभ्यर्थी सबसे पहले रीजनल रेलवे वेबसाइट पर जाएं या फिर आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद Group D रिक्रूटमेंट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

– अब लॉगिन पेज पर मांगी गई रजिस्‍ट्रेशन नंबर समेत अन्‍य जानकारी दर्ज करें।

– इसके बाद एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा।

– अंत में इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

परीक्षा पैटर्न –

आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों की परीक्षा के प्राप्तांकों पर ही परिणाम तैयार किए जाएंगे। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट की होगी।

रेलवे ग्रुप-D में चयन प्रक्रिया –

ग्रुप डी के पदों पर चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के प्राप्तांक और शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट्स को ही पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कुल पदों की संख्या के अनुरूप तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

Pankaj

Tags

Related Articles

Back to top button