आतंकवादी धमकी : 15 अगस्त को तेल रिफाइनरीज पर मिली आतंकवादी धमकी को लेकर पुलिस अधीक्षक की मीटिंग
आतंकवादी धमकी के मद्देनजर सुरक्षा व्यस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने बुलाई जिला रेवाड़ी की सुरक्षा एजेंसियों के इन्चार्जों व तेल रिफाइनरीज के प्रबंधकों की बैठक

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए जारी किये दिशा-निर्देश, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तेल रिफाइनरीज पर मिली आतंकवादी धमकी को मद्देनजर रखते हुए जिला रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय
रेवाड़ी में पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री अभिषेक जोरवाल भा.पु.से की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिला रेवाड़ी की सुरक्षा एजेंसियों व अन्य पुलिस सुरक्षा एजेंसियों के इन्चार्जों व तेल रिफाइनरीज के प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री अभिषेक जोरवाल भा.पु.से ने जिला रेवाड़ी पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों के इन्चार्जों को निर्देश दिए कि वे तेल रिफाईनरिज के साथ लगने वाले रास्तों पर अधिक से अधिक नाके व गस्त लगाएं। किसी विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए बोम डिस्पोसल टीम तेल रिफाइनरिज के आस-पास गहनता से सर्चिंग करें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक महोदय ने तेल रिफाइनरीज के प्रबंधकों को भी तेल रिफाइनरीज के अंदर लगे निजी सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने तथा शिफ्ट लगाकर उनकी ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित करें कि रिफाइनरीज के अंदर लगे कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हैं या नही। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु रिफाइनरीज के आसपास मिलती है तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दें।




