CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

FREE BOOK BANK : पंजाबी समाज ने किया नि:शुल्क बुक बैंक का शुभारंभ

रेवाड़ी, निर्माणाधीन पंजाबी भवन के परिसर में रविवार को पंजाबी समाज रेवाड़ी (रजिस्टर्ड) ने नि:शुल्क बुक बैंक का शुभारंभ किया। पंजाबी समाज के प्रधान एडवोकेट सचिन मलिक ने बताया कि यह बुक बैंक सभी बिरादरी के बच्चों को नि:शुल्क पुस्तके उपलब्ध करवाएंगा। शुरूआत में इसे कक्षा 6 से 12वीं तक शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बुक बैंक केवल रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुलेगा। जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव किया जाएगा। उन्होंने लोगों को अपने घरों पर रखी उन सभी बुक्स (जो इस्तेमाल में नहीं आ रही है) को बुक बैंक को दान करने का आवहान किया है। इस तरह से शिक्षा का प्रकाश समाज के हर कोने में फैलेगा।
मुख्यातिथि ने अपने वक्त्वय में बताया कि यह एक अनोखी शुरूआत है और इसे समाज के सभी वर्गों को फायदा होगा। उन्होंने अपनी ओर से बुक बैंक को 5 सैट मुहैया करवाएं हैं तथा भविष्य में अपनी तरफ से हर तरह का सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने आज के शुभारंभ पर 8 बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की। वीना धींगरा ने इस बुक बैंक को शुरू करने में विशेष सहयोग राशि पंजाबी समाज को दी और इस बुक बैंक को सुचारू रूप से चलाने में अपनी सेवाएं देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button