CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबदेश/विदेश

CBSE 2021: 10वीं-12वीं के लिए 25 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होगा Improvement Exam

30 सितंबर को जारी होगी रिजल्ट की तारीख

CBSE ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बताया कि वह 25 अगस्त से 15 सितंबर तक 10वीं और 12वीं के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम आयोजित करेगा। जबकि, 30 सितंबर को परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित होगी।

एग्जाम फीस रिफंड की मांग खारिज

स्टूडेंट्स से एग्जाम फीस के नाम पर 1500 रुपए लिए गए थे। लेकिन, तमाम खर्चों के बाद भी सीबीएसई के पास करीब 200 करोड़ रुपए बचे हैं। ऐसे में फीस रिफंड न करने की स्थिति में इस रकम का इस्तेमाल गरीब स्टूडेंट्स की शिक्षा के लिए किया जाना चाहिए। हालांकि, बेंच ने उनकी इस दलील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

परीक्षा का शेड्यूल

  • 10 अगस्त- रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन होगा, परीक्षा की डेटशीट जारी होगी
  • 25 अगस्त- परीक्षाएं शुरू होगी
  • 15 सितंबर- परीक्षा समाप्त होगी
  • 30 सितंबर- रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित होगी
Tags

Related Articles

Back to top button