CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

हरियाणा में इन जगहों पर 12 सितंबर को होंगे निकाय उपचुनाव, अधिसूचना जारी

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के जिले रेवाड़ी के धारूहेड़ा के नगरपालिका अध्यक्ष व जिला महेन्द्रगढ़ के अटेली मंडी के पांच वार्डों 3, 4, 7, 8 व 9 के पार्षदों के चुनाव के अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से यह अधिसूचना आज 20 अगस्त को जारी की गई है। निकाय चुनावों के नामांकन की अंतिम तारीख 27 अगस्त रखी गई है। नामांकनों की स्क्रूटनी 3 सितंबर है व नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 4 सिंतबर रखी गई है और इसी दिन ही उम्मीदवारों को उनका चुनाव चिह्न भी आवंटित किया जाएगा। वहीं चुनाव की तारीख 12 सितंबर निर्धारित की गई है। चुनाव के दिन इसका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक रखा गया है। चुनाव परिणामों की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसका निर्णय मतदान खत्म होने के बाद लिया जाएगा।
Tags

Related Articles

Back to top button