CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशधर्मलाइफस्टाइल
Trending

Raksha Bandhan 2021: इस ही शुभ मुहूर्त में बहनें, भाई की कलाई पर बांधे राखी

रक्षा बंधन का पर्व 22 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा की तिथि में मनाया जाएगा, आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त.

राहु काल में भूलकर भी  न करें ये काम

भाई-बहनों के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त यानी कल मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा को यह त्योहार देश-विदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। बाजारों में बहनें भाइयों के लिये राखी की खरीदारी करती दिख रही हैं। श्रावण पूर्णिमा होने पर लोग घरों में इस दिन विशेष पूजा अर्चना करते हैं। बहनें भाई की आरती उतारती हैं और भाई आजीवन बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। रक्षा बंधन पर राहुकाल शाम पांच बजकर 16 मिनट से 6 बजे तक इसलिए इस समय के बीच भी राखी नहीं बांधी जाएगी। इसके बाद शाम 6:00 बजे से और रात्रि 9:00 बजे तक राखी बांधी जा सकती है। राखी बांधने का मुहूर्त तो दिनभर है, लेकिन स्थिर लग्न में राखी बांधना और भी शुभ रहता है।

राखी का शुभ मुहूर्त (22 अगस्त)-

-प्रातः 6:15  बजे से 7:51 
-मध्यान्ह 12:00 बजे से 14:45 
-शाम 18:31 बजे से 19:59 बजे

Tags

Related Articles

Back to top button