CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

छात्र मिला फंदे पर लटका: रेवाड़ी में दो बहनो का इकलौते भाई

हरियाणा के रेवाड़ी में एक 13 साल के लड़के ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

पुष्पेन्द्र दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन बीए की पढ़ाई, जबकि दूसरे नंबर की बहन 12वीं में पढ़ रही है। पुष्पेन्द्र खुद 8वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों का कहना है कि पुष्पेन्द्र ना तो परिजनों ने कुछ कहा और ना ही उसकी बहनों से कोई बात हुई। आखिर फिर उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यो उठाया इसकी पुलिस जांच कर रही है।

उसने आत्महत्या क्यो की? यह बड़ा सवाल है!

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार का रहने वाला मदनदास फिलहाल धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-5 में परिवार के साथ रहता है। मदन खुद एक होटल पर काम करता है, जबकि उसकी पत्नी मजदूरी करती है।

बुधवार की रात मदनदास का इकलौता बेटा पुष्पेन्द्र (13) घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। उस वक्त मदनलाल व उसकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे। बड़ी बहन ने पुष्पेन्द्र को लटका हुआ देख शोर मचाया। उसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत कमरे में पहुंचकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button