CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

ट्रैफिक एडवाइजरी : जी.टी. रोड-44 से 07 सितम्बर को यात्रा करने वाले यात्रियो के लिए एडवाइजरी जारी

रेवाडी पुलिस ने जिलाधीश करनाल से प्राप्त पत्र अनुसार दिल्ली से चण्डीगढ व चण्डीगढ से दिल्ली जी.टी. रोड-44 से कल दिनांक 07 सितम्बर को यात्रा करने वालो यात्रियो के लिए जारी कि ट्रैफिक एडवाइजरी- सर्वसाधारण को सुचित किया जाता है कि दिनांक 7.9.2021 को करनाल अनाज मण्डी मे किसानो की महापंचायत होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 44(जी.टी.रोड/दिल्ली चण्डीगढ हाईवे) का यातायात करनाल जिला की सीमा मे बाधित हो सकता है। अत आमजन  को सलाह दी जाती है कि अत्यावश्यक होने पर ही करनाल जिले की सीमा मे इस मार्ग का प्रयोग करे। यदि आवश्यक कार्यवश इस मार्ग का प्रयोग करना पडे व कही मार्ग किसी कारण से अवरुध हो तो निम्न वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग किया जा सकता है-

दिल्ली से चण्डीगढ मार्ग पर रुट डायवर्ट-

दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनो को पैप्सी पुल (पानीपत) से होते हुए मूनक से असंध वा मूनक से गगसीना , घोघडीपुर से होते हुए हांसी चौक , बाईपास पश्चिमी यमुना नहर कर्ण- लेक जी.टी. रोड -44 से होते हुए चण्डीगढ की ओर निकाला जाएगा।

चण्डीगढ से दिल्ली मार्ग पर रुट डायवर्ट-

चण्डीगढ की ओर से आने वाले वाहनो को पिपली चौक (कुरुक्षेत्र) से लाडवा, इन्द्री, ब्याना, नेवल, कुंजपुरा से होते हुए नंगला मेघा, मेरठ रोड से होते हुए अमृतपुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौण्डा से जी.टी. रोड -44 से होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा।

इसके अतिरिक्त हल्के वाहनो को रम्बा कट तरावडी से रम्बा चौक इन्द्री रोड से होते हुए संगोहा, घीड. बडागांव, नेवल कुंजपुरा से होते हुए नंगला मेघा , मेरठ रोड से होते हुए अमृतपुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौण्डा से जी.टू रोड-44 से होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा। साथ ही यदि मार्ग मे किसी प्रकार की कोई बाधा हो तो थाना प्रबधंक यातायात, करनाल के मोबाईल नम्बर 9729990722 व इन्चार्ज सिटी ट्रैफिक, करनाल के मोबाईल नम्बर 9729990723 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  

Tags

Related Articles

Back to top button