रेवाड़ी

एम्स के निर्माण को मिलेगी जल्द गति: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रस्तावित एम्स जमीन का लिया जायजा

रेवाड़ी, 28 जुलाई  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नारनौल से रेवाडी आते समय गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की भूमि का अवलोकन लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस जमीन का जायजा लिया और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एम्स के विषय में बात करते हुए कहा कि माजरा गांव के कुछ अन्य लोगों ने जमीन देने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि इस जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरा होने उपरांत आगे के कार्य को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही एम्स के कार्य को गति देगी, उन्होंने कहा कि सरकार एम्स के कार्य को पूरा करवाने में विशेष रूचि ले रही हैं,  इसीलिए इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रस्तावित एम्स की जमीन का अब थोडा ही पैच बाकी है, इसके लिए जिला प्रशासन व सरकार द्वारा इस कार्य को तेजी से पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। माजरा में प्रस्तावित एम्स के लिए जमीन के पैच की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात ग्रामीणों से सम्पर्क कर इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने एम्स को लेकर अब तक पोर्टल पर उपलब्ध जमीन की समीक्षा की तथा अपलोड हुई भूमि का नक्शे के अनुरूप  अवलोकन किया।

उन्होंने उपायुक्त  को नक्शे के अनुरूप बचे शेष पैच की समस्या का समाधान निकालने के लिए साथ लगती अन्य भूमि के लिए इच्छुक लोगों ने आफर किया है, उससे इस समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए, ताकि एम्स के कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। बॉक्स: सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने एम्स के लिए जमीन देने वाले लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी है, वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम्स का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही इस इलाके में स्वास्थ्य सुविधाएं और भी अच्छी हो सकेगी और केवल रेवाड़ी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago