सहकारिता मंत्री ने डीसी यशेन्द्र सिंह व भूस्वामियों के साथ की एम्स प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से चर्चा
रेवाड़ी, हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ बनवारीलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार गांव माजरा में प्रस्तावित एम्स के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्रता से आरम्भ करने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही ही।
मुख्य
मंत्री मनोहर लाल ने एम्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों की प्रमुख मांगों को मंजूरी प्रदा
न कर दी है। उन्होंने यह बात आज लोक निर्माण विश्राम गृह बावल में एम्स परिसर में भूस्वामियों की मांग के अनुसार
वाणिज्यिक बूथ के संदर्भ में ग्रामीणों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने डॉ बनवारी लाल की अध्यक्षता में एम्स निर्माण से सम्बंधित स्थानीय लोगों के मामलों के समाधान के लिए कमेटी भी गठित की है। सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने बैठक में भूस्वामियों की मांग वाणिज्यिक बूथ बनाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन कर परिसर में स्थान चिन्हित करने की बात कही।इस परियोजना में जो विलम्ब हो रहा था अब अतिशीघ्र इस कार्य को सिरे चढ़ाया जा सकेगा और इसके निर्माण से यहाँ के लोगों को लाभ मिलेगा।