रेवाड़ी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खा रहे दर दर की ठोकरे, 2018 में की गई घोषणाओं को जल्द लागू करें सरकार : विधायक

रेवाडी के सुभाष चंद्र पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को विधायक चिरंजीव राव ने मौके पर पंहूचकर समर्थन दिया और भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगों को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। चिरंजीव राव ने कहा कि इनकी मांगे बहूत ही जायज है ये जनता के बहूत से कार्य करती हैं और इनका 24 घंटे का कार्य होता है। जिन मांगों को लेकर ये धरने पर बैठी हैं उनको पूरा करने का वायदा मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्य मनोहर लाल खट्टर ने किया है लेकिन उसको निभाया नही जा रहा है। मेरी सरकार से अपील है कि इनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और यदि सरकार द्वारा इनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस की सरकार बनने पर इनकी मांगों को पहली कलम से पूरा किया जाएगा।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को लागू करने की बजाय प्ले वे स्कूल व डायरेक्ट कैश ट्रांसफर के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ के हवाले करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने 2018 में लंबी हड़ताल के बाद मांगों को मान लिया था और लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी एक मांग तक पूरी नहीं हुई। राव ने बताया कि इनकी प्रमुख मांगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम वेतन 24 हजार व 16 हजार रुपये दिया जाए, 2018 में की गई घोषणाओं को सरकार जल्द लागू करें, बिना संसाधन दिए वर्कर व हेल्पर से ऑनलाइन कार्य न करवाया जाए, सेवानिवृत्ति के अवसर पर कार्यकर्ता को पांच लाख और सहायिका को तीन लाख रुपये सम्मान के रूप में दिए जाएं। इसके अलावा अन्य भी कुछ मांगे हैं जोकि जायज भी हैं। इसलिए मेरी सरकार से मांग है कि आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की जायज मांगों को सरकार द्वारा जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago