रेवाड़ी

बढ़ाई सुरक्षा : रेवाडी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त को समारोह संपन्न होने तक एनएच-48 गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें भारी वाहन चालक

जिला रेवाडी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। विभिन्न चौराहों और भीड़ भाड़वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं। जिला रेवाड़ी पुलिस ने बोम डिस्पोजल व सीआईडी टीम के साथ मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो  बस अड्डा के आसपास गहनता से कॉम्बिंग व सर्चिंग अभीयान चलाया हुआ है। जिला रेवाड़ी पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगह व बस स्टैंड पर यात्रियों को लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। यदि इन स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सुचना नजदीकी थाना प्रबंधक या 100 नंबर पर दें। जिला रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए है तथा राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आम जन की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक जिला गुरुग्राम में भारी माल वाहन/वाणिज्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जिला रेवाड़ी पुलिस ने सभी भारी माल वाहन /वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है की वो 14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे बजे तक एनएच-48 का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें तथा अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-71 का प्रयोग करें। जिला रेवाड़ी में भारी माल वाहन/वाणिज्य वाहनों को 14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे बजे तक एनएच-48 से होकर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ जाने से रोकने के लिए सभी थाना प्रबंधों द्वारा अपने-अपने इलाका क्षेत्र में उचित नाकाबंदी करने का प्रबंध किया गया है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago