Rewari- बुधवार को रेवाड़ी में आयोजित एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा के चैयरमेन मिंदरजीत यादव ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा ने पंजाब, हरियाणा व चण्डीगढ की सभी बार एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होने बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा ने बार काउंसिल के तहत आने वाली सभी 170 बार एसोसिएशन को लीगल रिसर्च मैनेजमेंट सॉफटरवेयर लॉ फाईंडर देने का फैसला किया है। उन्होने बताया कि 25 मार्च को चण्डीगढ में सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत और पंजाब एण्ड हरियाणा के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, बार कांउसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रताप सिंह, पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रत्न सिद्धू, हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन, बार काउंसिल के वाईस चैयरमेन राजकुमार चौहान की मौजूदगी में उपरोक्त सॉफटवेयर को लॉंच किया गया था।
उन्होने बताया कि इस सॉफटवेयर के आने से सभी अधिवक्ताओं को लाभ पहुंचेंगा साथ ही नए पंजीकृत अधिवक्ताओं को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्होने बताया कि इस प्रकार के सॉफटवेयर मार्किट में काफी महंगे दामों पर मिलते है तथा इनसे कई घंटे के काम को सिर्फ एक क्लिक के माध्यम से किया जा सकता है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…