CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

ब्राह्मण सभा के कालेजियम के चुनाव 25 जुलाई को 

ब्राह्मण सभा के कालेजियम के 25 जुलाई होने वाले चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि ब्रह्मण सभा जिला रेवाड़ी के 2मई को होने वाले चुनाव कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते स्थगित किए गए थे। कुल 108 में से 83 वार्ड के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 25 जुलाई को 24 वार्ड के लिए ब्रह्मगढ़ परिसर में चुनाव होने है। चुनाव के लिए मतदान रविवार 25 जुलाई को प्रातः8बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के मुख्यालय ब्रह्मगढ परिसर में करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने उपरांत मतगणना कराकर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के 24 वार्डों के कालेजियम सदस्य के लिए मतदान होने है।अब वार्ड संख्या 1, 4, 14, 15, 16, 20, 23, 52, 53, 55, 57, 65, 69, 72, 75, 80, 84, 86, 92, 98, 100, 102, 107, 108 वार्ड के लिए मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होने हैं। उन्होंने सभी कोलॉजियम प्रत्याशी व मतदाताओं से आग्रह किया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर आएं तथा सभी मतदाता अपने साथ एक फोटो युक्त पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।मतदान में सभी कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।
Pankaj

Related Articles

Back to top button