CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
Uncategorized

भाजपा युवा मोर्चा बावल की इकाई का हुआ विस्तार, सचिन शर्मा और कृष्ण चौहान बने मंडल महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की इकाई का विस्तार किया, भाजपा युवा मोर्चा बावल मंडल अध्यक्ष महेश यादव नैचाना ने भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता से विचार विमर्श करके बावल मंडल की इकाई का विस्तार किया। उन्होंने बताया कि सचिन शर्मा और कृष्ण चौहान चिरहाड़ा को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त महामंत्री सचिन शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अहीर कॉलेज रेवाड़ी के इकाई अध्यक्ष, रेवाड़ी जिला संयोजक, मतदाता जागरूकता अभियान के जिला संयोजक आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। सुनील नेहरा प्राणपुरा, राजीव कुमार, भरतरी यादव, अनिल तंवर, अमर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, अनिल कुमार, अमित छिल्लर,तेज सिंह, प्रवीन जांगड़ा को सचिव नियुक्त किया गया, महेश कुमारमोहम्मदपुर को कोषाध्यक्ष, करण यादव को मिडिया प्रभारी तथा मुनेश कुमार को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आवाह्न किया की सभी पदाधिकारी पूरी मेहनत और निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष महेश यादव नैचाना और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और लगन से संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक संभव प्रयास करेंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button