रेवाड़ी

धारूहेड़ा चेयरमैन व बावल नगरपालिका के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई अहम बैठक

भाजपा रेवाड़ी जिला कार्यालय पर बावल नगरपालिका व विशेषकर धारूहेड़ा चैयरमेन के चुनावों को लेकर जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक। बैठक में मुख्य रूप से केबिनेट मिनिस्टर डा. बनवारी लाल, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, हरको बैंक के चैयरमेन अरविंद यादव, भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, प्रत्याशी रहे सुनील यादव मुसेपुर, चैयरपर्सन पूनम यादव, जिला विस्तारक उमेद सिंह, महामंत्री यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चनीजा उपस्थित रहे। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की दृष्टि से प्रदेश द्वारा नियुक्त रेवाड़ी जिला के प्रभारी ललित बतरा व अनिल यादव बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की गई जिसके अंतर्गत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े या नहीं, संभावित उम्मीदवार कौन-कौन हो सकते है, पार्टी की जीत सुनिश्चित कैसे की जाए इस संबंध में गंभीर चर्चा की गई। उपरोक्त दोनों प्रभारी ललित बतरा व अनिल यादव अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को देंगे उसके उपरांत पार्टी हाई कमान इस संबंध में निर्णय करेंगे। स्मरण रहे धारूहेड़ा नगरपालिका चैयरमेन के चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया कल यानी 27 अगस्त से प्रारंभ होनी है तथा 12 सितंबर को चुनाव होना है इसलिए संभावना है कि एक या दो दिनों में निर्णय ले लिया जाएगा।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago