CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

‘वायदा तो किया है लेकिन उसको निभाया नही जा रहा है’, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को पूर्व मंत्री का समर्थन

रेवाडी। अपनी मांगों को लेकर पिछले 42 दिन से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सुभाष पार्क रेवाडी में अपना समर्थन दिया। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगे रखी। यादव ने कहा कि इनकी मांगे बहूत ही जायज है मैं इस महकमें का मंत्री भी रहा हूं, ये जनता के बहूत से कार्य करती हैं और इनका 24 घंटे का कार्य होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्य मनोहर लाल खट्टर ने वायदा तो किया है लेकिन उसको निभाया नही जा रहा है। मेरी सरकार से अपील है कि इनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और यदि सरकार द्वारा इनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो विधायक चिरंजीव राव अगले विधानसभा सत्र में इनके मुद्दे को उठाएगें।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को लागू करने की बजाय प्ले वे स्कूल व डायरेक्ट कैश ट्रांसफर के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ के हवाले करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने 2018 में लंबी हड़ताल के बाद मांगों को मान लिया था और लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी एक मांग तक पूरी नहीं हुई। यादव ने बताया कि इनकी प्रमुख मांगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम वेतन 24 हजार व 16 हजार रुपये दिया जाए, 2018 में की गई घोषणाओं को सरकार जल्द लागू करें, बिना संसाधन दिए वर्कर व हेल्पर से ऑनलाइन कार्य न करवाया जाए, सेवानिवृत्ति के अवसर पर कार्यकर्ता को पांच लाख और सहायिका को तीन लाख रुपये सम्मान के रूप में दिए जाएं। इसके अलावा अन्य भी कुछ मांगे हैं जोकि जायज भी हैं। इसलिए मेरी सरकार से मांग है कि आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की जायज मांगों को सरकार द्वारा जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।
Tags

Related Articles

Back to top button