UPSC-2021 Result: श्रुति शर्मा टॉपर, लड़कियों का जलवा कायम; टॉप-5 में 4 लड़किया
download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana
(UPSC) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट (Result) सोमवार को डिक्लेयर किया गया। जिसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। टॉप करने वाली श्रुति बिजनौर में जन्मी हैं और दिल्ली से हिस्ट्री की पढ़ाई की है। जबकि दूसरी रैंक अंकिता अग्रवाल ने और तीसरी रैंक गामिनी सिंगला के नाम रही। टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। साल 2020 के रिजल्ट में टॉप 10 में 5 लड़कियां थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है
Congratulations to all those who have cleared the Civil Services (Main) Examination, 2021. My best wishes to these youngsters who are embarking on their administrative careers at an important time of India’s development journey, when we are marking Azadi Ka Amrit Mahotsav.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2022






