CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
करियर & जॉबदेश/विदेश
Trending

CBSE Result Update: 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द होंगे घोषित, इन सभी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी करने वाला हैं।  जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है CBSE, सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (CBSE Result 2021) ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

इस तरह तैयार हुआ है रिजल्ट –

10वीं का रिजल्ट यूनिट टेस्ट, अर्ध वार्षिक परीक्षा, प्रीबोर्ड परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बनेगा। मूल्यांकन नीति के तहत स्कूल छात्रों को यूनिट टेस्ट के आधार पर अधिकतम 10 अंक, अर्ध वार्षिक परीक्षा के आधार पर अधिकतम 30 अंक और प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार पर अधिकतम 40 अंक प्रदान कर सकेंगे। बाकी 20 अंक स्कूलों की ओर से किए गए आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित होंगे।

12वीं कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन 10वीं, 11वीं कक्षा में प्राप्त अंकों और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। 30 फीसदी अंक दसवीं बोर्ड परीक्षा के आधार पर, अगले 30 फीसदी अंक 11वीं कक्षा के और 40 फीसदी अंक 12वीं कक्षा के यूनिट, मध्य टर्म और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर दिए जाएंगे।

इन सभी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे रिजल्ट

  1. cbseresults.nic.in

2. results.gov.in

3. digilocker.gov.in

4. cbse.gov.in

5. cbse.nic.in

6. UMANG app

7. SMS

8. IVRS

Tags

Related Articles

Back to top button