रेवाड़ी

मुख्यमंत्री से करेगें मुलाकात, विधायक चिरंजीव राव ने दुकानदारों का किया समर्थन

रेवाडी। नगर परिषद द्वारा ब्रास मार्केट में बनाई जा रही पार्किंग का व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं, आज रेवाडी विधायक चिरंजीव राव का समर्थन भी दुकानदारों को मिल गया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जिला प्रशासन एक के बाद एक तुगलकी फरमान जनता पर थौंप रहा है। पहले यातायात को वन वे किया गया और अब ब्रास मार्केट में पार्किंग थौंपी जा रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से समय मांगा है और रविवार को वे मुख्यमंत्री से मिलकर दुकानदारों की बात रखेगें। विधायक चिरंजीव राव ने कहा दुकानदारों ने करोडों रूपये में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से दुकानें खरीदी है जिसमें उनको पार्किंग स्पेश भी मिला है, बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा ब्रास मार्केट में ही पार्किंग बनाई जा रही है। दुकानदारों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है अपनी ही दुकान के सामने वाहन खडा करने पर पार्किंग शुल्क देना कहां का न्याय है। हम दुकानदारों के साथ ऐसा बिल्कुल नही होने देगें। राव ने कहा कि यदि नगर परिषद को पार्किंग बनानी है तो ब्रास मार्केट के नजदीक ही नगर परिषद की जगह पडी हुई है यदि वहां पर पार्किंग बना दी जाए तो किसी को कोई एतराज नही है। जिससे शहर में ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। वहीं नगर परिषद ने जो पार्किंग का शुल्क रखा है वह भी बहूत ज्यादा है। शहर में जहां भी पार्किंग बनाई जा रही हैं वहां पर इतना भारी भरकत शुल्क क्यों लिया जा रहा है। श्री राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। नगर परिषद भष्ट्राचार का अड्डा बन चुका है लोगों को अपने काम के लिए नगर परिषद के चक्कर लगाने पडते हैं। शहर में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है इस तरफ नगर परिषद का ध्यान नही है और बेकार में जनता को परेशान किया जा रहा है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago