CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

मुख्यमंत्री खट्टर आए, तब भी दक्षिणी हरियाणा के हाथ खाली ही रह गए – चिरंजीव राव

जनता की समस्याओं का तब तक पता नही चलेगा जब तक आप उनके बीच नही पंहूचेगें और उनकी जगह बैठकर नही सोचोगे। हेलिकॉप्टर से आने से कैसे पता चलेगा रेवाडी की जनता कितनी तंग है। यदि आम जनता की तरह रोड से आते तो पता चलता रेवाडी की दुर्दशा का। उक्त बातें रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने धारूहेडा में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हेलिकॉप्टर से रेवाडी आगमन पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। राव ने कहा कि दूसरी तरफ हमारे सांसद महोदय राव इंद्रजीत सिंह जी हैं जिनकी शायद किसी से बनती ही नही या फिर ईलाके का विकास कराने की बजाय वो सिर्फ अपना ही विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पंहूचकर उनसे रेवाडी की मांगों को रखना चाहिए था। रेवाडी शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पानी की समस्या है, रोडों की दुर्दशा है, आवारा पशु की समस्या है, कुडे की समस्या है, बिजली की समस्या है। इन सभी बातों को मुख्यमंत्री के सामने रखते तो ज्याद अच्छा रहता। चिरंजीव राव ने कहा कि मैंने सुना है आगामी 23 सितंबर को सासंद महोदय झज्जर में रैली करके अपनी ताकत दिखा रहे हैं। अपनी लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तो कराते नही फिर झज्जर में क्या करेगें समझ से परे है। विधायक ने कहा कि मैंने विपक्ष में होते हुए रेवाडी में आ रहे दूषित पानी के मुद्दे को बार-बार उठाया उसी का परिणाम है कि राजस्थान सरकार ने उस दूषित पानी के लिए 148 करोड रूपये का टेंडर छोडा है। इसलिए अपने ईलाके की समस्याओं को चाहे बार-बार उठाना पडे लेकिन उठाना चाहिए। सांसद महोदय ने तो रेवाडी के रोडों को ठीक करने के लिए दोबारा बोलना सही नही समझा। एक बार बोलकर रह गए और परिणाम आपके सामने हैं। विधायक ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री विधायक की निधि से पैसा लगाकर रोडों को ठीक करादें तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय को जल्दी ही रेवाडी की याद आ गई। पिछले 7 साल में तो रेवाडी को कोई बडी सौगात तो दी नही और अब भी इंदिरा गांधी विश्वविद्दालय में भी केवल शिलान्यास करके गए हैं। जिनका कार्य कब पूरा होगा इसका कुछ नही पता और जो शिलान्यास किए हैं उनमें से 2 के तो पहले भी वे शिलान्यास कर चुके हैं और फिर दोबारा से शिलान्यास, ये क्या हो रहा है। वहीं रेवाडी की जनता मुख्यमंत्री की तरफ बडी ही आशा भरी नजर से देख रही थी लेकिन दक्षिणी हरियाणा के हाथ अब भी खाली ही रह गए। वहीं मुख्यमंत्री जी का यह ब्यान देना भी कि यहां के युवा डिग्री तो ले लेते हैं लेकिन उनमें ज्ञान नही हैं ऐसा ब्यान देकर मुख्यमंत्री जी ने ईलाके के युवाओं का मनोबल गिराया है।
Tags

Related Articles

Back to top button