रेवाड़ी

अपराधों की रोकथाम का आवाहन, थानों में CLG कमेटी गठित

जिला पुलिस की ओर से थाना लेवल पर सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप ) कमेटी के गठन की प्रक्रिया में धारूहेड़ा थाना सदर एवं सेक्टर 6 थाना में कमेटियों का गठन कर दिया गया है. इस अवसर पर सदर थाना धारूहेड़ा के थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार व सेक्टर 6 थाना के प्रभारी सुरेश चंद भी मौजूद थे . उपस्थित सदस्यों द्वारा जनता और पुलिस से संबंधित कई सुझाव भी प्रस्तुत किए गए. जिनमें संवेदनशील जगह पर पीसीआर को रखने और अवैध शराब व नशाखोरी को रोकने के लिए पुलिस की भूमिका पर जोर दिया .इसके अलावा मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों की वेरिफिकेशन किए जाने का सुझाव भी दिया गया.
इससे पहले जिला कमेटी सदस्य रामनाथ महलावत एडवोकेट व सुनील भार्गव एडवोकेट द्वारा दोनों कमेटियों के सदस्यों को इस कार्यक्रम बारे विस्तार से जानकारी दी और हर समय सहयोग दिए जाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशाखोरी से बचने के लिए आमजन भी अपना कर्तव्य निभाएं . जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जिले में अपराधियों के धरपकड़ व नशाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश पहले ही पारित किया जा चुका है और क्षेत्र में शांति व अमन कायम रखने हेतु इन कमेटियों का गठन किए जाने के बाद आशा है कि काफी सुधार होगा. इस अवसर पर राकेश खरखड़ा व जोगिंदर सिंह सरपंच महेश्वरी व अन्य ने अपने सुझाव रखे और आगे पुलिस को कमेटी सदस्यों द्वारा हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया.
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago