रेवाड़ी

RRTS प्रोजेक्ट जिला रेवाड़ी के लिए वरदान साबित होगा – मनोहर लाल खट्टर

रेवाड़ी को मिली 250 करोड रुपए की सौगात

रेवाड़ी, 28 जुलाई  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के हर जिले के लिए बजट पहले ही आवंटित कर दिया गया है जिसके तहत बजट में रेवाड़ी को 250 करोड रुपए मिलेंगे, जिसका सदुपयोग शहरी एवं ग्रामीण इकाइयां अपने हिसाब से कर सकेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने उपरांत एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि आरआरटीएस प्रोजेक्ट जिला रेवाड़ी के लिए वरदान साबित होगा। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के सराय काले खां को राजस्थान के बिरोहड़ क्षेत्र को जोड़ रहा है जिसका सीधा फायदा रेवाड़ी क्षेत्र को मिलेगा और जिले में आने वाले वक्त में नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के लिए बाकायदा जमीन का सर्वे हो चुका है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया प्रोजेक्ट के लिए पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रेवाड़ी के लिए बजट में 250 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिनको स्थानीय शहरी और ग्रामीण इकाई अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगी, जिससे रेवाडी जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एक बार लाल डोरा का काम पूरा होने के बाद गांव के लोगों को भी शहर की तर्ज पर रेगुलर कॉलोनी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। गांव के लाल डोरा के बाहर की जमीन वाले लोगों के लिए भी नीति बनाई जा रही है। शहर में डेवलपमेंट चार्ज की तर्ज पर विकास के काम ग्रामीण इलाकों में भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे शहरों में हमने 20 साल पुराने नगर पालिका के लीज होल्डर को मालिकाना हक देना शुरू किया है वैसे ही आने वाले वक्त में गांव के लिए भी नीति बनाई जाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है किसी भी सूरत में कोई हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर फिर भी कोई कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो प्रशासन उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही से पीछे नहीं हटेगा।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago