राज्य

येदियुरप्पा ने दिया CM पद से इस्तीफा

दिल्ली की बीजेपी आलाकमान उन्हें पद से हटाना चाहती है. हफ्ते भर से कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सियासी ड्रामा चल रहा था. कुछ वक्त पहले येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच आज इस्तीफे की घोषणा कर दी और इसके कुछ ही देर बाद उनके इस्तीफे की खबर आ गई. सीएम येदियुरप्पा सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में रो पड़े और अश्रुपूर्ण भावना के साथ कहा कि आज वो लंच के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. दिलचस्प है कि आज उनकी सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं. विधानसभा में इस दौरान 78 साल के येदियुरप्पा ने एक इमोशनल स्पीच दी, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके दो सालों के कार्यकाल में लगातार उनकी परीक्षा हुई है. उन्होंने कहा, ‘जब अटल बिहारी जी प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने मुझसे केंद्र में मंत्री बनने को रहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया कि मैंने कर्नाटक में ही रहूंगा. बीजेपी कर्नाटक में बड़ी हुई है. यहां हमेशा मेरी अग्निपरीक्षा होती रही है. पिछले दो सालों में कोविड परीक्षा ले रहा था.’हफ्ते भर से कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सियासी ड्रामा चल रहा था. कुछ वक्त पहले येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद अटकले उठ रही थीं कि दिल्ली की बीजेपी आलाकमान उन्हें पद से हटाना चाहती है.

बीएस येदियुरप्पा कुर्सी जाने से हैं नर्वस, जानें क्या कहा

कर्नाटक के मजबूत लिंगायत समुदाय से आने वाले बीजेपी नेता येदियुरप्पा को लेकर हफ्ते भर से कहा जा रहा था कि उनकी कुर्सी खतरे में है. वो लगातार अप्रत्यक्ष रूप से अपना कद ऊंचा दिखाने की कोशिश भी कर रहे थे और समर्थन बटोर रहे थे, लेकिन आज अब उनकी तरफ से यह बड़ा बयान आ गया है. बीएस येदियुरप्पा को लेकर दो तरह की बातें कही जा रही थीं. पहली कि उन्हें इस्तीफे के लिए पार्टी आलाकमान ने मना लिया है. और दूसरी कि भले ही येदियुरप्पा इस्तीफे के लिए मान गए हों, लेकिन शायद वो अपने फैसले पर न टिके रहें क्योंकि इधर येदियुरप्पा ने कुछ अहम बयान दिए हैं. जैसे- वो पार्टी संगठन को मजबूत कर अगले चुनाव में बीजेपी को एकबार फिर जीत दिलाना चाहते हैं. यानी उनकी नजर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद पर है, जिसे फिलहाल नलिन कटील संभाल रहे हैं.

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago