हरियाणा

सीएम खट्टर करेंगे नारनौल के कई इलाकों का दौरा, करोड़ों की विकास परियोजना का करेंगे उद्घाटन

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर शनिवार को नारनौल के दौरे पर रहेंगे। CM यहां एतिहासिक ढोसी व माधोगढ़ पहाड़ी का दौरा करने के साथ ही करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्याल व उद्घाटन भी करेंगे। ढोसी की पहाड़ी अरावली पर्वत श्रंखला का हिस्सा है, जिसे पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने यहां कई परियोजनाएं शुरू की हैं। यह नारनौल शहर से कुछ दूरी पर है। माधोगढ़ की पहाड़ी भी ऐतिहासिक है। दोनों ही जगहों को पर्यटन क्षेत्र में उभारने की कोशिश सरकार की तरफ से की जा रही है। कुछ माह पहले भी सीएम मनोहर लाल का यहां पहुंचने का प्रोग्राम बना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वे यहां पहुंच नहीं पाए थे।

हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे सीएम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह करीब साढ़े 10 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए ढोसी की पहाड़ी पर पहुंचेंगे। करीब 45 मिनट यहां रुकने के बाद माधोगढ़ किले के लिए निकलेंगे। सवा 11 बजे सीएम माधोगढ़ की पहाड़ी पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दोनों ही पहाड़ी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ मुआयना करते हुए मंथन भी करेंगे। भविष्य में यहां पर किस प्रकार की सुविधाएं दी जा सकती हैं, इस पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

माधोगढ़ की पहाड़ी से सीएम आजम नगर सीहोर के 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। यह सब स्टेशन 299.85 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ है। इसके अलावा यहीं से सतनाली में बनने वाली सीएचसी का भी शिलान्यास करेंगे। इस भवन पर करीब 1058.83 लाख रुपए खर्च होंगे। यहां स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे।

Pankaj

Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago