लाइफस्टाइल

कोरोना समय में बढ़ रहा बच्‍चों में मोटापा

कोरोना के साथ साथ कई और परेशानियां भी आ रही सामने, जिसमें बढ़ता हुआ मोटापा, बच्‍चों में भी यह समस्‍या बड़े पैमाने पर देखी जा रही है।तरह की परेशानियां भी लेकर आया है जिसमें बढ़ता हुआ मोटापा, बच्‍चों में भी यह समस्‍या बड़े पैमाने पर देखी जा रही है।

कोरोना महामारी की वजह से हमारे सामने कई तरह की समस्‍याएं खड़ी हो गई हैं। कोरोना के कारण न सिर्फ लोग डर के साए में जी रहे हैं बल्कि जिंदगी की कायापलट ही हो गई है। इस महामाहरी के कारण एक और परेशानी खड़ी हुई है और वो है बच्‍चों में बढ़ता हुआ मोटापा। हेल्‍दी खाना न खाने, बाहर खेलने न जाने और एक्‍स्‍ट्रा एक्टिविटी न करने की वजह से बच्‍चे बड़ी तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं।

एक्स्ट्रा खाने पर रोक

आपको अपने बच्‍चे के खाने पर पैनी नजर रखनी होगी। घर से सभी अनहेल्‍दी चीजों को बाहर निकाल दें। बच्‍चे को घर पर ही उसकी पसंद की चीजें बनाकर खिलाएं। बच्‍चों को ज्‍यादातर फैंसी फूड और स्‍नैक्‍स पसंद आते हैं इसलिए आप घर पर ही उनके लिए ऐसा फूड तैयार करने की कोशिश करें। जैसे कि पालक नियासिन और जिंक, डायट्री फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, ई और के से भरपूर होता है। आप आटे के नूडल्‍स में इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

डिजीटल उपकरणों से रखें दूर

टेक्‍नोलॉजी ने बच्‍चों की जिंदगी को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कोरोना के आने से पहले भी यह एक बड़ी समस्‍या बना हुई थी। अब तो स्‍कूल भी गैजेट्स में सिमट गया है और पूरा दिन घर पर बैठकर बच्‍चे टीवी या वीडियो गेम खेलते रहते हैं। बच्‍चों की इस आदत को छुड़वाना मुश्किल है लेकिन थोड़ी समझदारी से आप इससे निपट सकते हैं। फिट रहने के लिए बच्‍चों को यूट्यूब वीडिया दिखाने की बजाय म्‍यूजिक चलाकर योग या डांस करने के लिए कहें।

​रेगुलर रूटीन बनाएं

महामारी की वजह से सबसे ज्‍यादा जिस चीज पर असर पड़ा है, वो है हमारा रूटीन और शेड्यूल। अब न तो सोने का टाइम फिक्‍स है और न ही उठने का। इससे खाना खाने और सोने का टाइम भी गड़बड़ा गया है। अगर आप अपनी फैमिली काे हेल्‍दी रखना चाहते हैं, तो एक स्ट्रिक्‍ट रूटीन घर में कायम करना बहुत जरूरी है। बच्‍चे ही नहीं बल्कि बड़े भी इस रूटीन को फॉलो करें। इस रूटीन में थोड़ा समय फिजिकल एक्टिविटी के लिए भी रखें।

 

Pankaj

Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago