देश में कोरोना की दूसरी लहर अबतक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आज सुबह जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45083 नए केस सामने आए हैं जबकि 460 लोगों की मौतें हुई है। अच्छी बात ये है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों की संख्या में कमी आई है। लेकिन चिंता की बात ये हैं कि देश में पिछले दो महीने से दैनिक मामले लगभग स्थिर हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 46759 नए मामले सामने आए थे जबकि 509 लोगों की मौतें हुई थी।
देशभर में कोविड संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब तीन करोड़, 26 लाख, 95 हजार 30 हो गई है। देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4,37,830 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,68,558 हो गई है
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…