देश/विदेश

Coronavirus In India: केस घटे लेकिन माैतें बढ़ी, एक दिन में 38,628 मामले और 617 लोगों की माैत

देश में कोरोना वायरस मामले पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज कम दर्ज हुए हैं लेकिन माैत के मामलों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में 38,628 नए कोरोना वायरस मामले एक दिन में दर्ज हुए हैं। इससे संक्रमण की संख्या 3,18,95,385 हो गई है। वहीं एक दिन में 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इस तरह से मरने वालों की संख्या 4,27,371 हो गई। वहीं भारत में एक दिन पहले यानी कि कल के आंकड़ें देखें तो 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,643 नए मामले आए हैं और 464 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

वहीं देश में तेजी से चल रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक प्रशासित वैक्सीन की संचयी खुराक 50.10 करोड़ तक पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 49,55,138 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50,10,09,609 हुआ। ICMR के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,50,081 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 47,83,16,964 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago