
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अत्यधिक संक्रमणीय कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल मामलों की तादाद 2630 तक पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटे में 325 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है. जिसमें से अकेले केरल में 258 लोगों की जान गई है। देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का कुल आंकड़ा 4,82,876 पर पहुंच गया है.
चिंता का वेरिएंट ओमिक्रॉन, जो पहली बार नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, अब वह देश के 26 राज्यों में फैल गया है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रॉन केसों की संख्या है, इसके बाद 465 मामलों के साथ दिल्ली है।






