CRIME : अवैध रूप से टेंकरों से डीजल की चोरी कर कालाबाजारी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से टेंकरों से डीजल की चोरी करके डीजल की कालाबाजारी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 110 लीटर डीजल बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव मुंडियाखेडा निवासी हवासिंह व रेवाड़ी जिले के गाँव टींट निवासी नरेन्द्र के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गुरुवार को पुलिस को सुचना मिली थी कि हवासिंह पुत्र श्रीराम निवासी मुण्डिया खेडा जिला अलवर राजस्थान कमालपुर गाँव की सीमा मे बावल रोड पर अवैध रुप से टैंकरो से डीजल की चोरी करके अधिक मुनाफा कमाने के लिये डीजल की अवैध कालाबाजारी कर रहा है। मिली सुचना के आधार पर थाना मॉडल टाउन पुलिस की टीम मुकेश कुमार निरीक्षक खादय एवम आपुर्ति विभाग रेवाडी के साथ मौके पर पहुंची। जहां गोदाम के अन्दर एक टैंकर खडा हुआ था तथा दो लोग टैन्कर की फ्युल टैंक मे प्लास्टिक पाईप लगाकर लोहे के ड्रम मे तेल चोरी से निकाल रहे थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को काबू करके उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम हवासिंह पुत्र श्रीराम निवासी मुण्ढियाखेडा जिला अलवर राजस्थान व दूसरे ने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र पुर्ण चन्द निवासी टींट जिला रेवाड़ी बतलाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से कुल 110 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिजली के खम्बो से तार काटकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी पुलिस ने बिजली के खम्बो से तार काटकर चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी किये गए बिजली के एलुमिनियम के तार व प्लास बरामद किया हैं। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव कालाका निवासी गोबिंद व रामफल के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता रामबीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी गाँव मॅढिया जिला रेवाड़ी ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो नोजवान लडके बिजली के खम्भो से बिजली की तार काटकर चोरी करके ले जा रहे हैं। मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंची तथा दोनों आरोपियों को काबू करके उनका नाम-पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम गोबिन्द पुत्र रणजीत व रामफल पुत्र करण सिंह निवासी कालाका जिला रेवाड़ी बतलाया। पुलिस ने उनके कब्जा से चोरी किये गए बिजली के एलुमिनियम के तार व प्लास बरामद किया हैं। थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




