रेवाड़ी

रेवाड़ी में बोरे में मिला शव : हत्या कर बंद पड़ी फैक्ट्री में फेंकी लाश

(हरियाणा रथ) हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक युवक की लाश बोरे में बंद पड़ी मिली है। हत्या करने के बाद शव को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में फेंक दिया गया।  मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार का रहने वाले संचितानंद (48) पिछले कई वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की कौशिक कॉलोनी में किराये पर रह रहा था और वह दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी में अस्थाई कर्मचारी था। शनिवार की रात वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था, लेकिन ड्यूटी पर पहुंचा नहीं।

 

किसी अनजान शख्स ने रास्ते में उसकी हत्या कर दी और शव को मालपुरा में ही पिछले काफी समय से बंद पड़ी यूटिलिटी फैक्ट्री में फेंक दिया। संचित की हत्या निर्मम तरीके से की गई। उसके दोनों हाथ रस्सी से पीछे की तरफ बंधे मिले और मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। रविवार की सुबह जब आसपास के लोग टहलने पहुंचे तो संदिग्ध बोरा पड़ा दिखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सेक्टर-6 थाना पुलिस के अलावा सीआईए-टू ने बोरे को खोला तो लाश मिली। पुलिस टीमों ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि हत्या किसने की और वजह क्या रही, यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago