नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना रामपुरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव सिरयाणी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता नाबालिग लड़की की माता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 23 अगस्त को मेरी नाबालिग लड़की रात को घर पर सोई हुई थी। जब मैंने उठकर देखा तो मेरी लड़की कहीं नही मिली। मुझे शक है कि रवि कुमार पुत्र रमेश निवासी गाँव सिरयाणी जिला अलवर राजस्थान मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया है। नाबालिग लड़की की माता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान पुलिस ने नाबालिक लडकी को बरामद करके उसका मैडिकल व मजिस्ट्रेट के समुख उसके ब्यान करवाने के बाद नाबालिग लडकी को उसके वारसान के हवाले कि गई थी तथा मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियोग मे पोस्को अधिनियम की धारा जोडी जाकर रविवार को आरोपी रवि कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गाँव सिरयाणी जिला अलवर राजस्थान को गिरफतार कर लिया है।
जिला रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले अलग-अलग थाना क्षेत्र के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार कुल 42 बोतल 2 पव्वे अवैध शराब बरामद
इसी कड़ी में थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 13 बोतल अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान उतर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव कसौरा निवासी अनुपम हाल किराएदार विशाल कालोनी धारुहेडा जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि रविवार को गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि अनुपम पुत्र बालकराम अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है। आज भी वह विशाल कालोनी धारुहेडा के एक खाली प्लाट मे बैग में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस रैडिंग पार्टी तैयार करके विशाल कालोनी धारुहेडा पहुंची। वहाँ एक शख्स खाली प्लाट में दीवार के पास एक शख्स खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर वह शख्स भागने लगा। तब पुलिस ने उस शख्स को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनुपम पुत्र बालकराम निवासी गांव कसौरा जिला हरदौई उतर प्रदेश हाल किरायेदार विशाल कालोनी धारुहेडा जिला रेवाडी बतलाया। इसके बाद पुलिस ने उसके हाथ में लिए हुए बैग को खोलकर उसकी तलाशी ली तो उसमे कुल 13 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसी प्रकार थाना कसौला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 29 बोतल 2 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान जिला रेवाड़ी के गाँव सुठानी निवासी रोहित के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि रविवार की रात को नाईट डोमिनेशन गस्त के दौरान पुलिस मिण्डा कट पर मौजूद थी। तभी सामने से एक शख्स अपने कंधे पर पलास्टिक का कटटा रखकर सामने से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को सामने देखकर वह शख्स भागने की कोशिश करने लगा। तब पुलिस ने उस शख्स को काबू करके उसना नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित पुत्र राजकरण निवासी सुठानी थाना कसौला जिला रेवाडी बतलाया। उसके हाथ में लिए हुए प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया गया तो उसमें कुल 29 बोतल 2 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सट्टा-खाई वाली करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जा से 3040/- रुपए बरामद किए गए है
थाना कसौला पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 3040/- रुपए बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाडी के मोहल्ला बारह हजारी निवासी विकास के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला बाराहजारी रेवाड़ी बस स्टैण्ड बुथ, रेवाडी रोड के पीछे खड़ा होकर सट्टा खाई वाली कर रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो वहां पर एक शक्स सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। पुलिस ने उस शक्स को काबू करके उसका नाम-पता पुछा तो उसने अपना नाम विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला बारह हजारी रेवाडी बतलाया तथा उस शक्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से कुल 3040/- रुपए व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विकास को गिरफतार कर लिया है। आरोपी को बाद कार्यवाही पुलिस बेल पर छोड़ा गया है।
थाना सैक्टर 6 धारुहेडा पुलिस ने पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी को काबू कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना सैक्टर 6 धारुहेडा पुलिस ने पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी को काबू करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव बिझपुर निवासी संजय व नूँह जिले के हामिद कॉलोनी निवासी इदरिस के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि रविवार को गस्त के दौरान पुलिस भिवाडी मोड पर मौजूद थी। तभी एक पिकअप गाड़ी चालक अपनी पिकअप गाड़ी को धारूहेडा की तरफ से लापरवाही से चलाकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने गाड़ी को काबू करके गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों का नाम-पता पूछा तो गाड़ी चालक ने अपना नाम संजय पुत्र निहाल सिंह निवासी गाँव बिझपुर जिला अलवर राजस्थान व दूसरे शख्स ने अपना नाम इदरीश पुत्र शुभराती निवासी वार्ड न0 एक हामिद कालोनी जिला नूँह बतलाया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमे कुल 2 भैसे 4 कटडीया ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंत व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से पिकअप गाड़ी को कब्जा पुलिस में ले लिया है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…