रेवाड़ी

आरोपी गिरफतार : व्यापारी के साथ मारपिट करके पैसे व कागजात छिनकर ले जाने वाले

थाना माडल टाऊन, रेवाडी के अन्तर्गत स्थित सैक्टर 03 चौकी पुलिस ने अनाज मण्डी मे चावल व्यापारी के साथ मारपिट करके पैसे व कागजात छिनकर ले जाने के मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त कुल 6 आरोपियो को अदालत से प्रमिशन लेकर 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिए है। गिरफतार किए गए आरोपियो कि पहचान मनीष सैनी उर्फ यमराज पुत्र हेतराम सैनी निवासी मौहल्ला सैनीपुरा रेवाड़ी हाल निवासी बेरी झज्जर, मंदीप उर्फ फोजी पुत्र सतबीर यादव निवासी बालरोड़ जिला चरखी दादरी, विकास पुत्र बलजीत निवासी गाँव भाली जिला रोहतक, अजय उर्फ राणा पुत्र हरद्वारी निवासी नई बस्ती रेवाड़ी, कृष्ण कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी कतोपुर जिला रेवाड़ी व मनोज पुत्र रामभज निवासी किलोई जिला रोहतक के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता दिपक निवासी नई बस्ती रेलवे रोड रेवाडी ने अपनी पुलिस मे दि हुई शिकायत मे बतलाया कि मै चावल का थोक व्यापारी हु। मेरी नई अनाज मण्डी रेवाडी मे दुकान न. 167 है। गत 30 जुलाई को समय करीब 6.40 पि.एम पर  मै व मेरा नौकर सचिन पुत्र  चन्द्रभान निवासी अलवर (राजस्थान) दुकान मे मौजुद थे कि अचानक 2 लडके दुकान मे घुस आए उनमे से एक ने कहा चावल क्या भाव है इतनी ही देर मे तीन और नौजवान लडके दुकान मे घुस आए और उन्होने मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी और उनमे से एक लडके ने अपने हाथ मे कट्टा था जिसने पहले गोली चलानी चाही लेकिन गोली न चलने पर अपने हाथ मे लिए कट्टे का बट मेरे सिर मे मारा व अन्य चार लडको ने मुझे पकड लिया व मुझे व मेरे नौकर सचिन को लात घुसे मारे जो चोट मेरे आंख के नीचे व होट पर भी लगी वजह रंजिश मुझे नही मालूम इन पांचो लडको ने मुझे क्यो चोट मारी है ये लोग एक कार मे सवार होकर आए थे और कार मे सवार होकर ही वापिस गए है। जाते-2 कह रहे थे कि आज तो बच गया आईन्दा मौका मिला तो जान से खत्म कर देंगे तथा जाते समय जेब से 6100 रुपए, पैन कार्ड व डाईविंग लाईंसस भी निकलकर ले गए। पुलिस को सुचना मिलने पर मौका पर पहुंचकर शिकायतकर्ता कि शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दि थी। जांच के दोरान सीआईए रेवाडी पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियो को अवैध हथियार सहित गिरफतार करके उनसे वारदात मे प्रयोग कि गई गाडी व हथियार बरामद कर लिए थे। शनिवार को मामले मे कार्यवाही करते हुए सैक्टर 03 चौकी पुलिस ने अदालत से प्रमिशन लेकर उक्त आरोपियो को गिरफतार करके 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिए है। रिमाण्ड के दोरान आरोपियो के कब्जा से वारदात मे छिने गए 4000 रुपए व कागजात बरामद कर लिए है। उक्त आरोपियो को कल रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर अदालत मे पेश किए जाएंगे।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago